पहले स्कैन आंसर शीट लिंक एक्टिवेट न होने पर बवाल, अब धुंधली कॉपी को देखकर भड़के छात्र
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शुरू की गई नई ओएसएम मार्किंग प्रणाली से छात्र बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है। बता दें, 19 मई से स्कैन आंसर-शीट देखने के लिए आवेदन शुरू होने थे। लेकिन टेक्निकल ग्लिच के कारण छात्रों को वेबसाइट पर लॉगिन करने में समस्या हो रही थी। हालांकि जैसे-तैसे यह समस्या हल हुई, तो अब छात्रों की ओर से सोशल मीडिया पर यह शिकायत की जा रही है कि स्कैन आंसर शीट उन्हें धुंधली दिखाई दे रही है।
नाराजगी जाहिर करते हुए छात्रों ने बताया कि कॉपी इतनी धुंधली दिखाई दे रही है कि उन्हें अपनी ही राइटिंग को पढऩे में परेशनी हो रही है। कुछ छात्रों ने यह भी कहा की कॉपी ब्लर है, तो ऐसे में टीचर ने कैसे नंबर दिए होंगे।

No comments