Breaking News

गर्मी की छुट्टियां घटाने पर भड़के शिक्षक, बड़े आंदोलन की तैयारी


राजस्थान में शिक्षकों के विभिन्न लंबित मुद्दों को लेकर अब बड़ा आंदोलन खड़ा होने की तैयारी शुरू हो गई है। राजस्थान शिक्षक संघ का जिला स्तरीय महासमिति वार्षिक अधिवेशन सीकर में आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षकों की समस्याओं और सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई गई। अधिवेशन में शिक्षकों ने बीएलओ कार्य, ग्रेड थर्ड शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं होने और अन्य प्रशासनिक दबावों पर नाराजगी जताई।  अब ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो चुका है, इसलिए शिक्षक संगठन खुलकर विरोध प्रदर्शन और आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं।  प्रदेश महामंत्री उपेंद्र शर्मा ने बताया कि 23 और 24 मई को कोटा में प्रांतीय अधिवेशन आयोजित होगा। इसमें प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की जा सकती है।

No comments