कंटेनर से भिड़ंत के बाद बस में लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला; 24 से ज्यादा सवारियां झुलसीं
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब दो बजे भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। मटसेना थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 46 किलोमीटर पर कानपुर से गुरुग्राम जा रही बस ने आगे चल रहे कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई और उसमें तुरंत आग लग गई।
दुर्घटना में बस चालक शंभू की स्टियरिंग में फंसने के कारण जिंदा जलकर मौत हो गई। बस में सवार दो दर्जन यात्री झुलस गए, जिनमें एक दर्जन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में कुल 30 यात्री सवार थे।

No comments