Breaking News

जोधपुर के पूर्व राजघराने की प्रमुख हेमलता राज्ये भौगीशैल परिक्रमा पदयात्रा में 10 किलोमीटर पैदल चली


भौगीशैल परिक्रमा के चौथे दिन जोधपुर के पूर्व राजघराने की प्रमुख हेमलता राज्ये ने प्रात: 4 बजे से 8:15 बजे तक 10 किलोमीटर घोर अंधेरे से उजाले तक पथरीले, पहाड़ी व तंग रास्ते पर पैदल चलकर परिक्रमा करते हुए अनेक मंदिरों में दर्शन किए व मारवाड़ की खुशहाली की प्रार्थना की ।
हेमलता राज्ये ने प्रात: 4 बजे सैनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज के साथ बैजनाथ मंदिर से परिक्रमा शुरू की । उस समय घोर अंधेरा था,रास्ता भी पूरी तरह पथरीला था ,पर मन में आस्था और दृढ़ विश्वास के आगे कठिन डगर भी सरल लग रही थी । 

No comments