करौली में बीड़ी पत्तों से भरी गाड़ी में लगी आग
करौली में अम्बेडकर सर्किल स्थित बग्गी खाना क्षेत्र में आज शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पावर हाउस के पास बीड़ी पत्तों से भरी एक गाड़ी में हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
फायरमैन पुष्पेंद्र मुद्गल ने बताया बीड़ी पत्तों के बोरों का ऊपरी हिस्सा सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। संपर्क होते ही चिंगारी निकली और बोरों में आग लग गई।

No comments