Breaking News

भोजपुरा में 45 तोला सोना, 2 किलो चांदी चोरी


भीलवाड़ा जिले के बदनोर थाना क्षेत्र के भोजपुरा गांव में गुरुवार देर रात चोरों ने एक मकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। चोरों ने 45 तोला सोने के गहने, 2 किलो चांदी के जेवर और 60 हजार रुपए नकद पार कर लिए। पीडि़त परिवार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भोजपुरा गांव निवासी प्रभुलाल मेवाड़ा ने पुलिस को बताया कि चोर घर के पिछवाड़े से जाली तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 45 तोला सोने के जेवर, 2 किलो चांदी के आभूषण और 60 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली।

No comments