Breaking News

सिरसी रोड पर सीएनजी सिलेंडरों से भरा ट्रेलर पलटा, 10 से अधिक सिलेंडरों से रिसाव के बाद गांव में दहशत


जयपुर के बिंदायका थाना क्षेत्र के सिरसी रोड स्थित निमेड़ा गांव में आज शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. टोरेंट गैस कंपनी के सीएनजी गैस सिलेंडरों से भरा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अलसुबह अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर में लदे 10 से अधिक सिलेंडरों से भारी मात्रा में गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिसके चलते पूरे निमेड़ा गांव और आसपास के रिहायशी इलाकों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 
घटना की भयावहता को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. बिंदायका थाना प्रभारी विनोद वर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सीएनजी गैस से भरा यह ट्रेलर सुबह बिंदायका पंप से भाकरोटा की ओर जा रहा था. 

No comments