Breaking News

पंचर ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई बाइक, घर लौट रहे 2 युवकों की मौत




राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिड़ावा क्षेत्र से देर रात एक सड़क हादसे का मामला सामने आया। इस हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की गंभीर चोटें लगने से मौत हो गई। हादसा बांसखेड़ी गांव के पास देर रात हुआ। दरअसल सड़क किनारे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पंचर होने के कारण खड़ी थी। इसी दौरान पिड़ावा से अपने गांव की ओर जा रहे दो युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और अंधेरा अधिक होने के कारण ट्रॉली का समय पर पता नहीं चल पाने के कारण उनकी बाइक पीछे से सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। 

No comments