Breaking News

रोडवेज बस ओवरब्रिज से गिरी, दर्जन भर यात्री घायल


उत्तरप्रदेश के बस्ती में हाईवे पर देर रात्रि में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस आगे चल रही डीसीएम से टकराकर अनियंत्रित होकर ओवर ब्रिज से नीचे आ गिरी जिससे बस में सवार दर्जन भर यात्री घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस व एनएचआई की टीम ने स्थनीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर इलाज के लिये सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया।
घटना छावनी थाना क्षेत्र के कवलपुर विक्रमजोत के पास स्थित ओवर ब्रिज की है। हाइवे के बस्ती अयोध्या लेन पर देवरिया डीपो की बस यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। 

No comments