Breaking News

हमीरपुर पुल हादसा: सीएम योगी ने बचाव अभियान तेज करने के निर्देश


उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में भीषण तूफान की वजह से बड़ा हादसा हो गया है. यहां निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिससे मलबे के नीचे दबकर छह मजदूरोंों की जान चली गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने प्रशासन को राहत बचाव तेज करने के निर्देश दिए हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सीएम की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत व बचाव कार्य तेज करने का प्रशासन को निर्देश दिया गया. 

No comments