Breaking News

मुंबई एयरपोर्ट के बाहर 62.5 लाख के नकली स्टांप पेपर बरामद


मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-8 ने मुंबई घरेलू हवाई अड्डे के बाहर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 62.5 लाख रुपए से अधिक कीमत के नकली स्टांप पेपर बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि इस मामले के पीछे एक बड़ा रैकेट सक्रिय हो सकता है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बदलापुर निवासी रोहित जाधव और कोपरखैराने निवासी नरेंद्र आहिरे के रूप में हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, दोनों आरोपी नकली स्टांप पेपर किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें एयरपोर्ट के बाहर रोककर जांच की। 

No comments