30 पोल गिराकर तोड़े, तार काटकर ले गए
राजस्थान के बलोतरा जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र में 33 केवी बिजली लाइन से तार चोरी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने करीब 30 बिजली पोल गिराकर तोड़ दिए और तार काटकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि आधी रात को रतेऊ से केसुम्बला के बीच हुई। शिकायतकर्ता लालाराम चौधरी ने गिड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी रजिस्टर्ड फर्म को केसुम्बला बिजली घर का ठेका मिला हुआ है।

No comments