Breaking News

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए आज से आवेदन शुरू, गलत जानकारी देने पर वसूला जाएगा पूरा खर्च


देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इस बार आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है।
अब आवेदन करते समय वरिष्ठ नागरिकों को एक घोषणा पत्र (डिक्लेरेशनफॉर्म) भरना होगा। इसमें उन्हें यह लिखित रूप से बताना होगा कि वे आयकरदाता नहीं हैं और उन्होंने पहले कभी इस योजना के तहत नि:शुल्क तीर्थ यात्रा का लाभ नहीं लिया है। यदि कोई व्यक्ति गलत जानकारी देकर यात्रा करता पाया गया, तो सरकार उससे यात्रा पर हुआ पूरा खर्च वसूल करेगी।

No comments