Breaking News

राजस्थान में नदी पर सबसे लंबा हाई लेवल ब्रिज


राजस्थान में नदी पर बने सबसे लंबे हाई लेवल गहलोद ब्रिज का आज लोड टेस्ट होगा। टोंक में बनास नदी पर बने पुल की मजबूती की चेक किया जाएगा। 243 टन वजन के 9 ट्रक 24 घंटे तक खड़े किए जाएंगे। इसके बाद एक-एक घंटे के अंतराल में ट्रकों को हटाकर देखा जाएगा। पुल वजन हटने के बाद 85 प्रतिशत तक अपने मूल स्तर पर लौट आता है तो इसे गुणवत्ता पूर्ण निर्माण माना जाएगा। पुल करीब 135 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। लोड टेस्ट 30 मई तक चलेगा। इस दौरान आवागमन बंद रहेगा। वाहनों को वैकल्पिक झिराना-सोहेला मार्ग से निकाला जाएगा।

No comments