जयपुर के कारोबारी को एआई हनीट्रैप में फंसाकर ठगे 90 लाख
जयपुर के महेश नगर थाना क्षेत्र में कॉर्पोरेट जगत को झकझोर देने वाला हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक कारोबारी को एआई तकनीक के जरिए जाल में फंसाकर उससे करीब 90 लाख रुपये की उगाही की गई। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने जोधपुर से मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने कारोबारी से नजदीकियां बढ़ाने के बाद उसके करोड़ों रुपये के एआई प्रोजेक्ट पर कब्जा करने की साजिश रची।

No comments