15 राज्यों में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश, बिहार सहित 15 से ज्यादा राज्यों में शुक्रवार को बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में 6 जिलों में दिन में हीटवेव चलेगी, जबकि शाम को बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।
राजस्थान में 12 जिलों में बारिश हो सकती है। यहां आंधी का भी अलर्ट है। यूपी में गर्मी के बजाय बारिश-आंधी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, प्रयागराज, झांसी और चंदौली में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई।
देश में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, 2026 में मानसून सीजन में देश में करीब 78 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है।

No comments