अचानक ठप पड़ा एआई, भारत समेत दुनियाभर में परेशान हुए यूजर्स
पॉपुलर एआई चैटबॉट चैटजीपीटी आज शुक्रवार को अचानक डाउन हो गया, जिससे भारत समेत दुनियाभर के हजारों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स और आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट्स पर शिकायतों की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने बताया कि चैटबॉट चैटजीपीटी सवालों का जवाब नहीं दे रहा था, जबकि कुछ लोगों को बेहद स्लो परफॉर्मेंस का सामना करना पड़ा.
भारत में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज की गईं. कई यूजर्स ने बताया कि वेब वर्जन और मोबाइल ऐप दोनों में दिक्कतें आ रही थीं.

No comments