जोधपुर जिला कलेक्टर और निगम कमिश्नर सफाई करने उतरे
जोधपुर के प्राचीन गुलाब सागर बच्चा नहर की सफाई शुरू हो गई है। इसको लेकर मंगलवार की सुबह जोधपुर के जिला कलेक्टर आलोक रंजन नगर निगम के कमिश्नर राहुल जैन सहित प्रशासनिक दस्ता मौके पर पहुंचा और नहर की साफ सफाई खुद कलेक्टर और कमिश्नर ने पहल करते हुए शुरू की, उन्होंने यहां गुलाब सागर में श्रमदान भी किया। इस दौरान साथ में मौजूद अन्य प्रशासनिक अधिकारी ने भी इस काम में हाथ बटाया।
आज जब सुबह जिला कलेक्टर और निगम के कमिश्नर पहुंचे तो यहां पर सफाई का काम भी शुरू हो गया लंबे समय से कचरा प्लास्टिक की थैलियां से अटा पड़ा था।

No comments