राजस्थान सरकार की नई योजना, 10 निकाय जारी करेंगे म्युनिसिपल बॉन्ड
राजस्थान में शहरी विकास के लिए नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में फिर कवायद शुरू की जा रही है। राज्य सरकार 57 शहरों की क्रेडिट रेटिंग तैयार कराएगी, जिसमें से आर्थिक रूप से सक्षम टॉप 10 निकाय म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करेंगे। इसके लिए सर्वे एजेंसी तय की जा रही है। सर्वे और वित्तीय आकलन के बाद यह तय होगा कि कौन-कौन से निकाय बॉन्ड जारी करने की स्थिति में हैं।
केंद्र सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि जो शहरी निकाय आर्थिक रूप से सक्षम हैं या हो सकते हैं, उन्हें केवल सरकारी अनुदान पर निर्भर रहने की बजाय अपनी आय बढ़ाने के स्थायी संसाधन विकसित करने होंगे।

No comments