Breaking News

पूर्व राजपरिवार ने राजस्थान रॉयल्स का किया ग्रैंड वेलकम


आईपीएल के रोमांच के बीच रात राजस्थान रॉयल्स के खिलाडिय़ों ने जयपुर के सिटी पैलेस में शाही अंदाज में आयोजित रॉयल डिनर का आनंद लिया।
पूर्व राजपरिवार की ओर से आयोजित इस खास डिनर में टीम के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, स्पिनर रवि बिश्नोई, कप्तान रियान पराग सहित टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट के सदस्य शामिल हुए। विदेश से लौटकर आए सवाई पद्मनाभ सिंह और गौरवी कुमारी ने राजस्थान रॉयल्स टीम का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। इस दौरान राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भी सिटी पैलेस में मौजूद रहीं।

No comments