Breaking News

आरसीए पूर्व कन्वीनर दीनदयाल को जमा कराने होंगे 24 लाख


राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी ने पूर्व कन्वीनर दीनदयाल कुमावत को 24 लाख रुपए की रिकवरी का नोटिस जारी किया है। कमेटी ने आरोप लगाया है कि कुमावत ने कन्वीनर रहते हुए नियमों के खिलाफ विभिन्न वकीलों को लीगल फीस के रूप में 24 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। यह राशि जिला क्रिकेट एसोसिएशन सवाई माधोपुर से जुड़े मामलों में अधिवक्ताओं को दी गई थी।
नोटिस में बताया कि कमेटी ने 24 लाख रुपए की राशि दीनदयाल कुमावत से व्यक्तिगत रूप से वसूलने का निर्णय लिया है। साथ ही इस राशि को क्रष्ट्र के खातों में उनके नाम डेबिट करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

No comments