ढेहर का बालाजी तक चलेगी सीकर-रेवाड़ी-सीकर ट्रेन
राजस्थान सरकार के द्वारा आयोजित की जाने वाली स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को रेलवे ने राहत दी है। रेलवे ने रेवाड़ी से सीकर चलने वाली रेवाड़ी-सीकर-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का अस्थाई विस्तार किया है। अब 5 जून तक यह ट्रेन सीकर की बजाय ढेहर का बालाजी स्टेशन तक चलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या रेवाड़ी-ढेहर का बालाजी ट्रेन 31 मई से 4 जून तक रेवाड़ी से दोपहर 3:10 पर रवाना होगी जो रात करीब 11:05 पर ढेहर का बालाजी स्टेशन पर पहुंचेगी।

No comments