Breaking News

आरपीएससी लेक्चरर और कोच-2025 एग्जाम कल से:3944 पदों के लिए 5.50 लाख कैंडिडेट देंगे परीक्षा


राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए लेक्चरर और कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन कल से शुरू होगा। इसमें प्रदेश के करीब 5.50 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे।
कुल 3944 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाएं 31 मई से 11 जून 2026 तक ली जाएंगी। विभिन्न विषयों की परीक्षाओं को चार ग्रुप में बांटा गया है। एडमिट कार्ड पहले ही अपलोड कर दिए हैं। 31 मई से 5 जून तक 15 जिला मुख्यालयों पर एग्जाम होगा और 6 जून से 11 जून तक केवल जयपुर जिला मुख्यालय पर एग्जाम होगा। 

No comments