अब थानों में अलग होगी जांच और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी
राजस्थान में बढ़ती अपराध जांच पेंडेंसी और मामलों के लंबे समय तक लंबित रहने पर हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद पुलिस व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। राजस्थान पुलिस ने हाईकोर्ट में एक विस्तृत योजना पेश की है, जिसके तहत अब पुलिस थानों में जांच , कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों के लिए अलग-अलग इकाइयां बनाई जाएंगी।
इस नई व्यवस्था का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों पर बढ़ते कार्यभार को कम करना, जांच की गुणवत्ता में सुधार लाना और लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाना है। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो भविष्य में इसे पूरे राज्य में लागू किया जा सकता है। हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 21 जुलाई को निर्धारित की है।

No comments