गुरु अर्जन देव शहीदी दिवस को लेकर जप-तप समागम शुरू आज से
श्रीगंगानगर में गुरुद्वारा भाई लालो जी दु:ख निवारण साहिब, मॉडल टाउन सेकेंड (सहयोग नगर) में पांचवें पातशाह गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस को समर्पित जप-तप समागम शुक्रवार 22 मई से शुरू होगा। कार्यक्रम के तहत स्त्री सत्संग की माताओं-बहनों द्वारा सरबत के भले के लिए वाहेगुरु सिमरन एवं सहज पाठ साहिब का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य सेवादार बलकरण सिंह सरपाल ने बताया कि समागम का भोग 18 जून को डाला जाएगा। इसके बाद संगत के सहयोग से ठंडे मीठे जल की शबील भी लगाई जाएगी।

No comments