Breaking News

रामायण ज्ञान यज्ञ में गूंजा राम नाम


श्रीगंगानगर में हनुमानगढ़ रोड स्थित श्रीरामशरणम् मंदिर में चल रहे 11 दिवसीय रामायण ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को साधकों ने सामूहिक संगीतमय श्रीरामायण पाठ किया। इस दौरान बालकाण्ड के 11वें से 20वें सर्गों का वाचन हुआ, जिसमें ताड़का वध और अहिल्या उद्धार जैसे प्रसंगों का वर्णन किया गया। मंदिर के मुख्य सेवादार मोहनलाल कथूरिया ने बताया कि 24 मई को विशेष सत्संग आयोजित होगा, जिसमें श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पंजाब और हरियाणा से बड़ी संख्या में साधकों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क बस और ऑटो सेवा की भी व्यवस्था की गई है।

No comments