Breaking News

रेलवे स्टेशन पर प्याऊ सेवा दोबारा शुरू करने की मांग


रायसिंहनगर के रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य के कारण बंद हुई नि:शुल्क जल सेवा को पुन: शुरू करवाने की मांग को लेकर जल सेवा समिति ने डीआरएम, उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के नाम स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 22 वर्षों से स्टेशन पर यात्रियों को ठंडे पानी की नि:शुल्क सेवा दी जा रही थी, लेकिन निर्माण कार्य के चलते प्याऊ बंद कर वाटर चिलर भी हटा दिया गया। भीषण गर्मी में यात्रियों और 12 पी.एस. गुरुद्वारा आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

No comments