मटका चौक स्कूल में छात्राओं को दिया खेल, संगीत प्रशिक्षण
श्रीगंगानगर में पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विभागीय निर्देशानुसार ग्रीष्मावकाश के दौरान कक्षा 6 से 8वीं की छात्राओं के लिए 31 मई तक अभिरूचि शिविर लगाया गया है। संस्था प्रधान परमवीर सिंह बराड़ ने बताया कि विभागीय नवाचार के तहत पहली बार पीएमश्री योजना अभिरूचित शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में छात्राओं को शैक्षिक सुदृढीकरण के अन्तर्गत बेसिक डिजिटल साक्षरता व रोल प्ले, कला एवं रचनात्मक के तहत पोस्टर निर्माण, संगीत व नृत्य तथा खेल एवं शारीरिक के तहत योग प्राणायाम, कैरम खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

No comments