Breaking News

मथुरा में बड़ी कार्रवाई : राजस्थान के दो इनामी डकैत मुठभेड़ में ढेर


उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस को गुरुवार सुबह एक बड़ी कामयाबी मिली है। सुरीर थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में 'बाबरिया गिरोहÓ के दो कुख्यात डकैत मारे गए। मारे गए बदमाशों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। डकैतों की पहचान धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले थे। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि 23 अप्रैल को हुई डकैती में शामिल बदमाश यमुना एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूमने वाले हैं। 

No comments