आज तमाम अस्पतालों में बजेगा खतरे वाला सायरन
अगर आज गुरुवार को आप राजस्थान के किसी सरकारी या निजी अस्पताल के आसपास हैं और अचानक तेज सायरन की आवाज सुनाई दे, तो घबराने या भागने की जरूरत नहीं है। यह किसी वास्तविक हादसे की सूचना नहीं, बल्कि चिकित्सा विभाग की एक सोची-समझी ' फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल ' है।
गर्मी के मौसम में अक्सर शॉर्ट सर्किट, एसी ब्लास्ट या ओवरहीटिंग के कारण अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रवि प्रकाश शर्मा के आदेशानुसार, 4 से 10 मई तक 'फायर सेफ्टी वीकÓ मनाया जा रहा है। इसी के तहत आज जिले के तमाम चिकित्सा संस्थानों में एक साथ मॉक ड्रिल आयोजित कर यह जांचा जाएगा कि आपदा के समय हमारा सिस्टम कितना तैयार है।

No comments