मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बंबोरी में की मॉर्निंग वॉक
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज गुरुवार सुबह प्रतापगढ़ जिले के बंबोरी गांव में मॉर्निंग वॉक की। इस दौरान उन्होंने गांव की गलियों में घूमकर आमजन, बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव लिए।
बता दें कि सीएम बुधवार शाम को प्रतापगढ़ पहुंचे थे। बंबोरी गांव में विकास चौपाल और कार्यक्रमों के बाद किसान गोपाल जणवा के घर पर ही रात्रि विश्राम किया। इसके बाद सीएम सुबह 7:30 से 8:30 तक विधायक, कलेक्टर सहित नेताओं के साथ गांव में रहे। इस दौरान उन्होंने खाट पर बैठकर, घरों के बाहर जाकर लोगों से बातचीत की।

No comments