शादी की सालगिरह के दिन पहुंची एसीबी की टीम, पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार
भष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पूर्व मंत्री महेश जोशी को जयपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। जल जीवन मिशन में हुए करीब 900 करोड़ रुपए के घोटाले में एसीबी की एसआईटी ने यह कार्रवाई की है। आज ही जोशी की शादी की सालगिरह भी है।
सुबह करीब साढ़े चार बजे सैन कॉलोनी, पावर हाउस रोड, जयपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गई थी। यहां महेश जोशी को उनके आवास से पकड़ा गया। सुबह करीब 10 बजे उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए जयपुरिया हॉस्पिटल ले जाया गया।
शादी की सालगिरह की वजह से जोशी का आज विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने जाने का कार्यक्रम था। जोशी के रिक्वेस्ट करने पर टीम ने उन्हें स्नान करने के बाद शिव मंदिर में जल चढ़ाने की अनुमति भी दे दी थी।

No comments