Breaking News

सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद 48-घंटे में दूसरी मौत


कोटा के न्यू मेडिकल हॉस्पिटल में सीजेरियन डिलीवरी मामले में दूसरी मौत हो गई है। आज सुबह करीब 10 बजे महिला ज्योति की स्थिति क्रिटिकल होने के बाद वेंटिलेटर पर लिया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने डेथ कंफर्म कर दी है। महिला के परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया है।
दरअसल, कोटा के न्यू मेडिकल हॉस्पिटल में गायनिक वार्ड में सीजेरियन ऑपरेशन के बाद पांच महिलाओं की किडनी फेल हो गई थी। जिनमें से एक महिला की 4 मई को डेथ हो गई जबकि आज सुबह दूसरी महिला ज्योति की भी मौत हो गई। बाकि की 4 महिलाओं को जयपुर भेजने की तैयारी चल रही है।

No comments