Breaking News

बंदूक लेकर केदारनाथ पहुंचा शख्स, बैग खोलते ही हंसने लगे लोग


आज कल लाखों-हजारों की संख्या में चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. वहीं प्रशासन भी सतर्क बना हुआ है.इस बीच केदारनाथ धाम हड़कंप मच गया. यहां एक शख्स बैग लेकर पहुंचा. केदारनाथ में एक टेंट में एक शख्स रुका. उसके पास बैग था. शक होने पर पुलिस ने चेकिंग की तो दो धारदार हथियार और खिलौना बंदूकें बरामद हुईं. बाद में जांच पड़ताल करने पर पता चला कि जिस टेंट में शख्स रुका था वहां भी बिना वैध आईडी के उसको रखा गया था. इस पर टेंट वाले पर भी गाज गिर गई और उसके खिलाफ नियमों के उल्लंघन के लिए चालानी कार्रवाई की गई.

No comments