Breaking News

पेट्रोल पंपों पर सप्लाई कोटा बढ़ाने की मांग


श्रीगंगानगर जिला व्यापार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिले के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बढ़ाने की मांग की।
व्यापार संघ के महामंत्री नरेश सेतिया ने बताया कि तेल कंपनियां पिछले वर्ष की बिक्री के आधार पर सप्लाई कोटा तय कर रही हैं, जबकि इस वर्ष वाहनों की संख्या बढऩे से मांग में काफी इजाफा हुआ है। पर्याप्त सप्लाई नहीं मिलने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

No comments