Breaking News

दो आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन


हनुमानगढ़ में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सर्टिफिकेशन के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी मोधुनगर और पीएचसी लिखमीसर को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही जिले में क्वालिटी सर्टिफाइड चिकित्सा संस्थानों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि प्रमाणित दोनों पीएचसी को एनक्यूएएस के तहत प्रतिवर्ष 3 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 

No comments