Breaking News

सर्किट हाऊस रोड पर गंदा पानी भरा, लोग परेशान


श्रीगंगानगर में अभी तक सर्किट हाऊस रोड पर गंदे पानी की समस्या से  वार्डवासियों को निजात नहीं दिला पाये है जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि। सर्किट हाऊस रोड आज फिर सीवरेज एवं भगत सिंह कॉलोनी के लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क पर भर गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। 
लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद अधिकारियों को अवगत करवाया। इसके पश्चात् नगरपरिषद अधिकारियों द्वारा सर्किट हाऊस रोड से गंदा पानी निकालने के लिए एक टंैकर भिजवाया गया।

No comments