Breaking News

अग्र विकास परिषद ने लगाई शीतल जलजीरा छबील


श्रीगंगानगर में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए अग्र विकास परिषद की ओर से सुखाडिय़ा सर्किल पर विशाल शीतल जलजीरा छबील लगाई गई। छबील का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस दौरान हजारों राहगीरों, रिक्शा चालकों, यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने ठंडे जलजीरा का सेवन कर गर्मी से राहत पाई। सेवा कार्य के दौरान दुर्गा मंदिर से निकली श्री श्याम ध्वजा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया तथा यात्रियों को जलजीरा पिलाया गया। 

No comments