रोहतांग दे रहा गर्मी में ठंड का एहसास, सैकड़ों वाहनों के पहुंचने से लगा जाम
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली पहुंच रहे पर्यटक रोहतांग दर्रे का जरूर रुख कर रहे हैं। इस कारण ट्रैफिक जाम की समस्या भी बन रही है। रोहतांग दर्रे सहित बारालाचा व शिंकुला दर्रे में चार फीट बर्फ की मोटी दीवार पर्यटकों का स्वागत कर रही है। मात्र 1200 पर्यटक वाहनों को ही रोहतांग जाने की अनुमति है। सुबह जब एक साथ इतने वाहन रोहतांग दर्रे का रुख करते हैं तो जाम की स्थिति बन जाती है, क्योंकि कई बार पर्यटक सड़क पर गाड़ी रोककर फोटो शूट करने लग पड़ते हैं, जिससे जाम लग जाता है।

No comments