Breaking News

पति की मौत के बाद बैंक से जेवरात व नगदी निकाली


श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी के मोहर सिंह चौक के निकट रहने वाली एक महिला ने अपने पति की मौत के बाद उसके बैंक खाते से नगदी ट्रांसफर करने व लॉकर से जेवरात निकालने के आरोप में अपने ससुर, ननद सहित कई जनों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुरानी आबादी पुलिस के अनुसार पूनम कस्वां पत्नी अजय कस्वां ने रिपोर्ट दी कि मेरे पति का निधन हो गया। इसके बाद मेरे ससुर कमल कस्वां, ननद अनामिका, राजपाल, प्रमोद निवासी मोहर सिंह चौक ने बैंक खातों से रुपए निकाल लिये। लॉकर से जेवरात निकाल लिये। ससुर मानसिक यातनाएं दे रहा है। पति का मकान बेचने की धमकियां दे रहा है। 

No comments