Breaking News

सभी नहरों को वरीयता से चलाने पर हुई चर्चा


श्रीगंगानगर में रेगुलेशन उप समिति की बैठक बुधवार को सर्किट हाउस के नजदीक स्थित जल संसाधन विभाग के रेस्ट हाउस मेें हुई। 
इस बैठक की अध्यक्षता जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अधिकारी नरेश कुमार मीणा ने की। बैठक में श्रीगंगानगर की ए माइनर, जैड माइनर सहित सभी नहरों को वरीयता से चलाने पर चर्चा की गई।  इस दौरान उप समिति सदस्यों द्वारा पूर्व में जिन काश्तकारों की सिंचाई पानी की बारी  पिट गई थी उनकी भरपाई करने की मांग की गई। बैठक के दौरान कई किसान भी मौजूद रहे।

No comments