Breaking News

युवक को उसके घर से ही अफीम व नगदी सहित दबोचा


श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ पुलिस व एएनटीएफ चौकी मालारामपुरा ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गांव 12 एसपीएम में स्थित एक मकान में दबिश देकर एक युवक को अफीम व बिक्री राशि सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी गुरमेल सिंह व एएनटीएफ चौकी प्रभारी सीआई किरणजीत कौर ने 28 वर्षीय मनजीत सिंह के घर दबिश देकर उसे 214 ग्राम अफीम व दो लाख 2500 रुपए की नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि मेरी एक साल पहले कैलाश बिश्रोई जोधपुर से जान पहचान हुई थी। 

No comments