'मेगा हाइवे' के बीच 'रेलवे क्रॉसिंग'! दिन में 10 घंटे थम रही जयपुर-श्रीगंगानगर कनेक्टिविटी
राजस्थान में बीकानेर के महाजन क्षेत्र के गांवों सहित श्रीगंगानगर जिले से राजधानी जयपुर जाने वाले मुसाफिरों की राह में अरजनसर-पल्लू मेगा हाइवे पर बना रेलवे फाटक वर्षों से बड़ी बाधा बना है। रेलवे की धीमी फिजिबिलिटी जांच इस मार्ग की राजधानी कनेक्टिविटी की लाइफ लाइन मानी जाने वाली बीकानेर-भटिंडा रेलमार्ग पर स्थित अरजनसर रेलवे क्रॉसिंग पर भारी रेल यातायात के कारण यहां वाहनों के पहिए बार-बार यम रहे है। हालत यह है कि रेल फाटक कई बार दिन में करीब 8 से 10 घंटे तक बंद रहता है, जिससे हाइवे पर लंबा जाम लगना आम बात हो गई है।

No comments