Breaking News

डिप्टी सीएम बैरवा ने किशनपुरा में ग्रामीणों से संवाद किया:पंचायत चुनावों से पहले जनसंपर्क अभियान तेज


राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और दूदू विधायक प्रेमचंद बैरवा ने आज सोमवार को दूदू विधानसभा क्षेत्र के मौजमाबाद उपखंड की नवगठित ग्राम पंचायत किशनपुरा का दौरा किया। उन्होंने गांव की चौपाल पर ग्रामीणों के साथ चाय पर संवाद किया, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं, स्थानीय आवश्यकताएं और विकास संबंधी सुझाव साझा किए। 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गांव की चौपाल ही जनसमस्याओं को समझने और उनके समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से संबंधित प्रमुख मुद्दे उठाए। 

No comments