Breaking News

यूएई के परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर ईरान के ड्रोन हमले के बाद भारत ने जताई चिंता


यूएई के बराकह परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर ईरानी ड्रोन हमले के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को गहरी चिंता व्यक्त की है। भारत ने खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच इस हमले को स्थिति को और बिगाडऩे वाला एक खतरनाक कदम बताया है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि यूएई में बराकह परमाणु सुविधा को निशाना बनाकर किए गए हमले से भारत बेहद चिंतित है। इस तरह की कार्रवाइयां पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और यह तनाव को खतरनाक स्तर पर ले जाने वाली हैं।

No comments