Breaking News

जयपुर से दिल्ली वंदे भारत से गए अनुपम खेर:फ्लाइट रद्द कर ट्रेन से किया सफर


जयपुर आए बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोमवार को दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन से रवाना हुए। उन्होंने इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी डाला है। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी फ्लाइट टिकट रद्द करवाकर ट्रेन से सफर करने का निर्णय लिया।
अनुपम खेर ने कहा कि यह कदम उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील से प्रेरित होकर उठाया है, जिसमें देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत और सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग की बात कही थी।

No comments