शिक्षा विभाग का आदेश, पशु-पक्षियों के लिए स्कूलों-कार्यालयों में दाना-पानी की व्यवस्था करें
राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पशु-पक्षियों के संरक्षण को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी संयुक्त निदेशक और स्कूल शिक्षा अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय बीकानेर की ओर से जारी आदेश में स्कूलों और विभागीय कार्यालयों में पशु-पक्षियों के लिए भोजन और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालयों और कार्यालयों में पक्षियों के लिए पानी के बर्तन, दाना तथा आवश्यकता अनुसार परिंडे लगाए जाएं, ताकि गर्मी के इस कठिन दौर में पशु-पक्षियों को राहत मिल सके।

No comments