बॉर्डर पर बनेगा देश का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी हब
भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मजबूत होते रणनीतिक रिश्तों का सबसे बड़ा फायदा अब मरुधरा को मिलने जा रहा है। यूएई सरकार राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे जैसलमेर के रणनीतिक 'घोटारू एरियाÓ में देश का सबसे बड़ा 'ग्रीन एनर्जी हबÓ बनाने जा रही है।
इस महापरियोजना के तहत यूएई सीधे सरकारी फंड से 3 लाख करोड़ का भारी-भरकम निवेश करेगा। दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व द्वारा समझौते को अंतिम रूप दिए जाने के बाद अब सीमावर्ती क्षेत्र में काम शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है।

No comments