Breaking News

सिक्किम में मुझे जो अपनापन मिला, वह मेरी यादों का हिस्सा बनकर रहेगा: पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सिक्किम के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सिक्किम में मुझे जो अपनापन मिला, वह मेरी यादों का हिस्सा बनकर रहेगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। भारत के विकास में सिक्किम के योगदान को बहुत महत्व दिया जाता है। राज्य के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं। यह अवसर ऐसे समय पर आया है जब सिक्किम अपना 50वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। कुछ दिन पहले, मुझे इन समारोहों के लिए सिक्किम के लोगों के बीच रहने का सौभाग्य मिला था।

No comments