जयपुर से जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में बुकिंग नहीं, आसमान छू रहा हवाई किराया
जयपुर से पर्यटन और धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में लंबी वेटिंग और नो-रूम की स्थिति बनी हुई है। वहीं कई प्रमुख रूटों पर हवाई किराया भी आसमान छू रहे हैं। सबसे ज्यादा पैसेंजर लोड जयपुर से काठगोदाम, चंडीगढ़, ऋषिकेश, हरिद्वार, जम्मू, गोवा, मुंबई, वैष्णो देवी कटरा, सियालदह और देहरादून जैसे प्रमुख रूटों पर दिखाई दे रहा है।
पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों के चलते लोग परिवार के साथ पर्यटन और धार्मिक स्थलों की ओर निकलने लगे हैं। अगले महीने के अंत तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है।

No comments